Monday, 26 May 2014

:)

एक प्रयास ---------सलमान भी शपथ समारोह मेँ ! 
' आसमान मेँ मज़बूत माँझे के साथ उँचाई पर पहुँची पतंग'

Friday, 23 May 2014

--ज़िदगी का सार

एक प्रयास ---माँ के हाथ से लड्डू ,माँ से101 रु का शगुन और ढेर सा आशीर्वाद---- '
माँ' यही है भावी प्रधानमंत्री की व्यक्तिगत ज़िदगी का सार 

भारत के खोये रत्न

एक प्रयास ---------इतिहास मेँ गुम दो महान व्यक्तियोँ को मिलेगा उनका खोया सम्मान , 
 भारत की विदेशी सरकार ने तो एक संकुचित दायरा बना दिया था 'भारत रत्न' के लियेआज से दो और नाम इस सूची में होंगे और इस पुरूस्कार को सम्मानित करेंगे ..........
भारत रत्न 'सुभाष चन्द्र बोस' जिनके बारे में  सूचना देने की शर्त पर सत्ता हाथ में ली गयी  

और बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय  के संस्थापक 'महामना मदन मोहन मालवीय' 
जिन्हें भारत की विदेशी सरकार ने हमेशा हाशिये पर रखा .........
और ना जाने ऐसी ही कितनी शख्सियत हैं जो इतिहास के पन्नो में खो गयी हैं ......
चमक खो चुके भारत के खोये रत्न आज फिर से चमक उठे हैँ ।  
अभी तो ये शुभारम्भ आगे एक लम्बी सी सूची है ।

Tuesday, 20 May 2014

ऐतिहासिक पल ----शुभकामनायें ..........

एक प्रयास ---------

किसके सजदे में झुक गए मोदी...

नरेंद्र मोदी भाजपा संसदीय दल के नेता बने

  • नरेंद्र मोदी
    लोकसभा चुनाव में मिली ज़बरदस्त कामयाबी के 
  • बाद मंगलवार को भाजपा सांसदों ने 
  • नरेंद्र मोदी को संसद के केंद्रीय कक्ष में हुई बैठक में 
  • संसदीय दल का नेता चुना.
  • नरेंद्र मोदी
    संसद भवन की सीढ़ियों पर नरेंद्र मोदी ने 
  • संसद भवन को झुककर प्रणाम किया.
  • नरेंद्र मोदी
    इसके बाद वह संसद भवन की ओर आगे बढ़ गए.
  • नरेंद्र मोदी
    इस मौके पर मीडिया का भारी जमावड़ा था. संसद भवन में 
  • नरेंद्र मोदी का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया. 
  • वह 26 मई की शाम भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे.
  • राजनाथ सिंह
    संसद भवन में पहुंचते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
  •  राजनाथ सिंह. उन्होंने लखनऊ लोकसभा सीट से जीत हासिल की.
  • हेमा मालिनी, भाजपा सांसद
    नरेंद्र मोदी को भाजपा संसदीय दल का नेता चुनने के मौके पर 
  • उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से भाजपा की नवनिर्वाचित 
  • सांसद हेमा मालिनी विजय का प्रतीक बनाते हुए.
  • लाल कृष्ण आडवाणी, वरिष्ठ भाजपा नेता
    भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण 
  • आडवाणी ने इस लम्हे को ऐतिहासिक और भावुक करने वाला बताया. 
  • उन्होंने नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव करते समय कहा कि
  •  भावुक होना उनकी एक कमज़ोरी है
  • . ख़ुशी और ग़म के लम्हों में उनकी आँखों में आँसू आ जाते हैं.
  • जनरल वीके सिंह
    भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख और उत्तर प्रदेश की 
  • गाज़ियाबाद सीट से नवनिर्वाचित 
  • भाजपा सांसद जनरल वीके सिंह संसद भवन में प्रवेश करते हुए.
  • विनोद खन्ना और शत्रुघ्न सिन्हा
    इस मौके पर भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद और बॉलीवुड अभिनेता 
  • विनोद खन्ना और शत्रुघ्न सिन्हा मुस्कुराकर गले मिलते नज़र आए.
  • वरुण गांधी
    नरेंद्र मोदी को भाजपा संसदीय दल का नेता चुनने के मौके पर
  •  संसद भवन की तरफ़ जाते भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद वरुण गांधी.
  • उमा भारती
    मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा
  •  की वरिष्ठ नेता उमा भारती संसद भवन के केंद्रीय कक्ष की ओर जाते हुए.
  • सुषमा स्वराज
    भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का 
  • संसद भवन में गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया.
  • परेश रावल भाजपा नेता
    इस बार के चुनावों में अभिनेता परेश रावल भी गुजरात से 
  • भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत कर संसद में पहुंचे हैं. 
  • वह इस मौके विजय का प्रतीक बनाते हुए दिखे.
  • अमित शाह, लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश के प्रभारी
    उत्तर प्रदेश में भाजपा की शानदार जीत के पीछे 
  • अमित शाह की बड़ी भूमिका मानी जाती है.
  •  नरेंद्र मोदी को भाजपा का संसदीय दल का 
  • नेता चुनने के मौके पर वह भी संसद में मौजूद रहे.

एतिहासिक क्षण --

एक प्रयास -------
लगा मंदिर ही है लोगो की बदलती और ख़त्म होती आस्था ने अर्थ बदल दिया इस मंदिर का !!!
संसद में जाने से पहले संसद को दंडवत प्रणाम ............
मुझे बेहद भावुक कर गया मोदी जी का ये कृत्य.........
हमारी शुभकामनायें इस पूरे दल के साथ हैं ......जय हिन्द ...जय भारत


Monday, 19 May 2014

रुबिक क्यूब' --चालीस साल पूरे हुए इस खिलौने को ..

एक प्रयास --------

जब सबसे पहले इसका नाम सुना और इसके बारे में धर्मयुग में पढ़ा तो बचपन में ये एक सपना सा लगता था ......
नया-नया खिलौना सामने आया था रूडकी जैसे शहर में मिलना भी मुश्किल हो गया था .....
..फिर एक दिन पिताजी ले आये और हमने बड़ी मुश्किल से एक रंग लगाना सीखा |..
..इसके बाद समस्या सभी रंगों को लगाने की रही ...
.जो एक मुश्किल काम रहा सभी के लिए
लेकिन इसके बाद भी अक्सर इसके रिकार्ड सामने आते रहते थे ........
मुंबई में बच्चों ने इतने समय में हल किया ,
उस जगह इतने समय में .......वहां इतना रिकार्ड बना 
......आदि -आदि
आज समस्या हल करने की नहीं रही .........
अब कौन कितना कम समय लेगा इसे हल करने में बात ये है ..!!!

रयूबिक क्यूब का अविष्कार हंगरी के आर्किटेक्ट आर्नो रयूबिक ने 1974 में किया.
ऐसा माना जाता है कि अब तक 40 करोड़ रयूबिक क्यूब बिक चुके हैं.
सबसे तेज़ी से रयूबिक क्यूब हल करने का रिकॉर्ड 7.08 सैंकड है.
ये रिकॉर्ड एरिक एकर्सडिज्क के नाम है.


.

Saturday, 17 May 2014

१६ मई 2014

एक प्रयास ---------१-पहली बार किसी ने की अध्यात्म और अपमानित शहीदोँ की बात 


२-अभी मित्र 'कुँवर दुर्गेश' की पोस्ट पढ़ी कि 'आज़ाद भारत मेँ जन्मे पहले प्रधानमंत्री मोदी' ! 
मुझे तो लगता है आगामी पीढ़ी के लिये भारत की आज़ादी का दिन 16 मई 2014 ही घोषित न हो जाये ।

३-दशाश्व मेघ घाट पर भव्य दृश्य , पहले कभी इस तरह के दृश्य देखने को नही मिले ।
गंगा माँ को भी लग रहा होगा अच्छा दिन है । सच मेँ अच्छा आरंभ 

४-थोड़े बड़े दिल से अगर बधाई दे देते तो भारत के एक एतिहासिक क्षण के सहभागी बन जाते  लालूजी ! 
आपकी मर्जी ।