Sunday, 15 June 2014

मेरे पिता'-सादर नमन

एक प्रयास ---------
नौ पुत्रियों के 'मेरे पिता' बेहद शांत थे , पेशे से तहसीलदार थे !
बेहद ईमानदार और साफ़-सुथरी छवि थी उनकी
हर निर्णय बड़े सोच-समझ कर लेते थे .....किसी की आलोचना बिलकुल पसंद नहीं थी , ना करते थे ना ही सुनना पसंद था .......हम कुछ कहते तो ...'हमें बड़े ही प्यार से समझाते बीबी ऐसे ना कहना चाहिए '
हमेशा समझाते थे जिंदगी की बातें , लड़ने का हौसला देते कहते थे ...
'जिंदगी की समस्या गणित की समस्या की तरह है जैसे उनका हल अवश्य होता है जिंदगी की भी हर समस्या हल हो सकती है ..........जैसे कई बार सवाल गलत हो जाता है हम भी जिंदगी में गलत निर्णय कर लेते हैं ......लेकिन गणित की तरह ही फिर से सही हल निकाल सकते हैं '

उनकी हास्य क्षमता कमाल थी ,हर बात को अपने तरीके से कहते नपे तुले शब्दों में ........

उन्हें गर्व था अपनी नौ पुत्रियों पर .......
आप लोगो ने सुना होगा अक्सर कहानी में कहा जाता है .
...'एक राजा के साथ लड़के या सात बेटी थी' ......
वो बड़े गर्व से कहते में तो राजा  से भी बड़ा हूँ ......'मेरी तो नौ बेटी हैं' .........

पढने के बेहद शौक़ीन थे , खाली वक्त में पुस्तकें उनका साथी थी
घर पर एक पुस्तकालय था .....
जब भी तबादला होता घर के हिसाब से पुस्तकालय अपनी जगह बना ही लेता था ............
हमारे मित्र थे वो ........मम्मी तो किसी भी गलती पर अक्सर डांट देती लेकिन उन्होंने हमें कभी भी नहीं डांटा.....जिस नए शहर में हम जाते घर का सामान लगाते -लगाते ही वो हमें शहर से परिचित कराने निकल पड़ते थे ..........
अक्सर शाम को हम घूमने जाते और शहर की गलियों -सड़कों से हमारी दोस्ती हो जाती .........
एक समय ऐसा आया जब उनकी पोस्टिंग छोटी जगह पर हो गयी और फिर कई माह तक ऐसे ही चला तो तो हमें पढ़ाई के कारण उनसे दूर रहना पडा फिर वो माह में एक बार आते ......
ये सिलसिला उनके सेवा निवृत्त होने तक चला ..............
प्रशस्ति पत्र----


जब भी वो घर आते आते इतनी बातें इकट्ठी कर लाते अपने इलाके की , ग्रामीणों की बातें , अपने अंदाज़ में सुनाते ..बड़ा मजा आता था ..........
नए-नए अनुभव सुनाते ......हमारी बातें पूछते .....और कुछ दिन रुक चले जाते थे ...
हमारा और उनका बड़ा अच्छा ताल -मेल था ......हमेशा हम पर भरोसा दिखाते .....
.कई बार परिवार की दकियानूसी बातें और विचार सामने आते तो  परिवार के खिलाफ जाकर हमारे हित में निर्णय लेते थे ..कई बार ऐसा हुआ .........जब बड़ी बहन के कालेज जाने की बात हुई ..........
कभी किसी काम को मना नहीं किया ........अपने दायरे में रह कर चाहे जो करो ................
बहुत दिया , बहुत किया हमारे लिए !!.........


और ईश्वर ने जब एक झटके से उन्हें हमसे छीना तो लगा जिंदगी रूक गयी ....:(........
लेकिन कहाँ रूकती है जिंदगी ..........???
समय के साथ हम भी आगे बढ़ते गए ...........
उनकी म्रत्यु के कई साल बाद उनकी 'मामी' यानी मेरी दादी हमारे घर आई तो बोली रानी किसका नाम है ?
मैंने कहा मेरा तो बोली सुरेश लल्ला (मेरे पिता जी )कहते थे मुझे रानी बहुत अच्छी लगती है ......में ये बात बहुत अच्छी तरह जानती थी .लेकिन उनके मुह से ये बात सुन कर मेरे आंसू ही नहीं रुके .......:(
बहुत कुछ है दिल में ..........बहुत सी यादें हैं .........उन यादों को यहाँ कैसे समा सकते हैं ...?
..लेकिन उन्हें नमन करते हुए श्रधांजलि देते हुए एक  संस्मरण लिख दिया ......

हम सब आपको कभी नहीं भूल सकते पिताजी .............
आप बहुत -बहुत अच्छे थे पिताजी  .......वैसे तो आप हमेशा हमारे साथ हैं 
लेकिन पितृ दिवस पर हम सब का सादर नमन ..........

Wednesday, 28 May 2014

राष्ट्र का नमन ॥

एक प्रयास -------शायद पहली बार
काला पानी के महानायक वीर सावरकर को नमो की श्रद्धांजलि !
भारत के इस शहीद को सड़सठ साल मेँ शायद पहली बार राष्ट्र का नमन ॥
.......मेरा भी शत-शत नमन
---

Monday, 26 May 2014

:)

एक अच्छी अनुभूति-स्वतंत्र हो गये !!!
मुक्त हुये काले अँग्रजोँ की तानाशाही से और शाम 6 बजे लग जायेगी औपचारिक मोहर
एक प्रयास ---------

:)

एक प्रयास ---------सलमान भी शपथ समारोह मेँ ! 
' आसमान मेँ मज़बूत माँझे के साथ उँचाई पर पहुँची पतंग'

Friday, 23 May 2014

--ज़िदगी का सार

एक प्रयास ---माँ के हाथ से लड्डू ,माँ से101 रु का शगुन और ढेर सा आशीर्वाद---- '
माँ' यही है भावी प्रधानमंत्री की व्यक्तिगत ज़िदगी का सार 

भारत के खोये रत्न

एक प्रयास ---------इतिहास मेँ गुम दो महान व्यक्तियोँ को मिलेगा उनका खोया सम्मान , 
 भारत की विदेशी सरकार ने तो एक संकुचित दायरा बना दिया था 'भारत रत्न' के लियेआज से दो और नाम इस सूची में होंगे और इस पुरूस्कार को सम्मानित करेंगे ..........
भारत रत्न 'सुभाष चन्द्र बोस' जिनके बारे में  सूचना देने की शर्त पर सत्ता हाथ में ली गयी  

और बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय  के संस्थापक 'महामना मदन मोहन मालवीय' 
जिन्हें भारत की विदेशी सरकार ने हमेशा हाशिये पर रखा .........
और ना जाने ऐसी ही कितनी शख्सियत हैं जो इतिहास के पन्नो में खो गयी हैं ......
चमक खो चुके भारत के खोये रत्न आज फिर से चमक उठे हैँ ।  
अभी तो ये शुभारम्भ आगे एक लम्बी सी सूची है ।

Tuesday, 20 May 2014

ऐतिहासिक पल ----शुभकामनायें ..........

एक प्रयास ---------

किसके सजदे में झुक गए मोदी...

नरेंद्र मोदी भाजपा संसदीय दल के नेता बने

  • नरेंद्र मोदी
    लोकसभा चुनाव में मिली ज़बरदस्त कामयाबी के 
  • बाद मंगलवार को भाजपा सांसदों ने 
  • नरेंद्र मोदी को संसद के केंद्रीय कक्ष में हुई बैठक में 
  • संसदीय दल का नेता चुना.
  • नरेंद्र मोदी
    संसद भवन की सीढ़ियों पर नरेंद्र मोदी ने 
  • संसद भवन को झुककर प्रणाम किया.
  • नरेंद्र मोदी
    इसके बाद वह संसद भवन की ओर आगे बढ़ गए.
  • नरेंद्र मोदी
    इस मौके पर मीडिया का भारी जमावड़ा था. संसद भवन में 
  • नरेंद्र मोदी का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया. 
  • वह 26 मई की शाम भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे.
  • राजनाथ सिंह
    संसद भवन में पहुंचते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
  •  राजनाथ सिंह. उन्होंने लखनऊ लोकसभा सीट से जीत हासिल की.
  • हेमा मालिनी, भाजपा सांसद
    नरेंद्र मोदी को भाजपा संसदीय दल का नेता चुनने के मौके पर 
  • उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से भाजपा की नवनिर्वाचित 
  • सांसद हेमा मालिनी विजय का प्रतीक बनाते हुए.
  • लाल कृष्ण आडवाणी, वरिष्ठ भाजपा नेता
    भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण 
  • आडवाणी ने इस लम्हे को ऐतिहासिक और भावुक करने वाला बताया. 
  • उन्होंने नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव करते समय कहा कि
  •  भावुक होना उनकी एक कमज़ोरी है
  • . ख़ुशी और ग़म के लम्हों में उनकी आँखों में आँसू आ जाते हैं.
  • जनरल वीके सिंह
    भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख और उत्तर प्रदेश की 
  • गाज़ियाबाद सीट से नवनिर्वाचित 
  • भाजपा सांसद जनरल वीके सिंह संसद भवन में प्रवेश करते हुए.
  • विनोद खन्ना और शत्रुघ्न सिन्हा
    इस मौके पर भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद और बॉलीवुड अभिनेता 
  • विनोद खन्ना और शत्रुघ्न सिन्हा मुस्कुराकर गले मिलते नज़र आए.
  • वरुण गांधी
    नरेंद्र मोदी को भाजपा संसदीय दल का नेता चुनने के मौके पर
  •  संसद भवन की तरफ़ जाते भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद वरुण गांधी.
  • उमा भारती
    मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा
  •  की वरिष्ठ नेता उमा भारती संसद भवन के केंद्रीय कक्ष की ओर जाते हुए.
  • सुषमा स्वराज
    भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का 
  • संसद भवन में गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया.
  • परेश रावल भाजपा नेता
    इस बार के चुनावों में अभिनेता परेश रावल भी गुजरात से 
  • भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत कर संसद में पहुंचे हैं. 
  • वह इस मौके विजय का प्रतीक बनाते हुए दिखे.
  • अमित शाह, लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश के प्रभारी
    उत्तर प्रदेश में भाजपा की शानदार जीत के पीछे 
  • अमित शाह की बड़ी भूमिका मानी जाती है.
  •  नरेंद्र मोदी को भाजपा का संसदीय दल का 
  • नेता चुनने के मौके पर वह भी संसद में मौजूद रहे.